हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ, इस मिसाइल की रेंज 1500 किलोमीटर है, बड़ी शक्ति
May 3, 2026, 10:24 IST
RNE Network.
भारत ने ओडिशा के चांदीपुर तट पर शुक्रवार को 1500 किलोमीटर रेंज वाली हाइपरसोनिक एंटी - शिप मिसाइल का सफल परीक्षण कर महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है।
इसे डीआरडीओ ने बनाया है। मैक 5 से अधिक की गति वाली यह मिसाइल दुश्मन के रेडार और डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में सक्षम है। मैक 5 ( ध्वनि की गति से 5 गुना ) से ज्यादा की रफ्तार और 1500 किलोमीटर की अचूक रेंज के साथ इस मिसाइल ने समंदर के बीचों बीच खड़े लक्ष्य को उड़ा दिया।

