वंदे भारत सुपरफास्ट मालगाड़ी का सफल परीक्षण, 145 किलोमीटर प्रति घन्टे की है रफ्तार इस मालगाड़ी की
Jul 31, 2026, 12:36 IST
RNE Network.
गर्व की बात। भारतीय रेल की इस उपलब्धि हर भारतीय को गर्व है। लोगों का समय बचाने व सफर आसान करने के लिए रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन आरम्भ की, जिसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। अब सामान समय पर पहुंचे, इसके लिए वंदे भारत सुपरफास्ट मालगाड़ी आरम्भ की जा रही है।
पश्चिम रेलवे के कोटा मण्डल ने देश की पहली वंदे भारत प्लेटफॉर्म आधारित सुपरफास्ट पार्सल रैक का विस्तृत ट्रायल बुधवार से आरम्भ कर दिया है। लगभग एक महीनें चलने वाले इन परीक्षणों के दौरान कोटा - नागदा - सवाई माधोपुर रेलखंड पर अलग अलग गति और परिचालन की परिस्थितियों में टेस्ट किया जायेगा। ट्रायल के पहले ही दिन इस रैक ने 145 किलोमीटर प्रति घन्टे की अधिकतम स्पीड हासिल कर ली है।

