Movie prime

सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं सुप्रिया सुले, कार की टक्कर हुई थी, सीट बेल्ट के कारण बचाव हुआ

 

RNE Network.

सावधानी हटी, दुर्घटना घटी ! यह कहावत जीवन मे बहुत बार सही होती दिखती है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि दुर्घटना से बचने का एकमात्र उपाय सावधानी रखना है। अगर हम सावधानी रखेंगे तो दुर्घटना घटित होने की संभावना स्वतः शून्य हो जाएगी।
 

सड़क परिवहन मंत्रालय कार चालकों की जागृति के लिए खूब प्रचार करती है कि अन्य सावधानियों के अलावा कार में बैठे लोगों को सीट बेल्ट लगाए रखना चाहिए। इससे चालक व कार में बैठे लोगों का पूरा बचाव होता है।
 

सीट बेल्ट होने से कल एक बड़ी दुर्घटना होने से बचाव हो गया। महाराष्ट्र में एनसीपी - एसपी की नेता व सांसद सुप्रिया सुले की कार की पुणे से मुंबई जाते समय एक दूसरी कार से टक्कर हो गयी, लेकिन सीट बेल्ट पहने होने से वह सुरक्षित बच गयी। शरद पवार की पुत्री व लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पोस्ट में सभी से सीट बेल्ट पहनने की अपील की है।

FROM AROUND THE WEB