ताइवानी लेखिका यांग ने जीता बुकर पुरस्कार, भारत की गीतांजलि को मिल चुका है यह पुरस्कार
May 22, 2026, 10:43 IST
RNE Network.
ताइवान की लेखिका यांग शुआंग - जी और अनुवादक लिन किंग ने उपन्यास ' ताइवान ट्रैवलॉग ' के लिए अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीत लिया है।
यह दुनिया का एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है। यह पहला अवसर है जब किसी ताइवानी लेखक और मंदारिन - चीनी भाषा से अनुवादित पुस्तक को बुकर पुरस्कार मिला है। भारत को लेखिका गीतांजलि के उपन्यास ' रेत समाधि ' के अनुवाद को भी यह पुरस्कार पहले मिल चुका है।

