मुकुन्दरा की धरा पर परदेसी बाघिन का मंगल प्रवेश, बाघिन को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लाया गया है
RNE Network.
कोटा के मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व में मध्यप्रदेश की बाघिन का कल शनिवार को सुबह 8.30 बजे मंगल प्रवेश हो गया। बाघिन को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लाया गया।
झामरा घाटी स्थित एक हेक्टेयर क्षेत्रफल के सॉफ्ट रिलीज एनक्लोजर में बाघिन को छोड़ा गया। यहां बाघिन के व्यवहार को देखा और परखा जायेगा। बाघिन की आयु साढ़े तीन साल है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह मेच्योर बाघिन है। इसका वजन करीब 140 किलो है।
क्षेत्र के माहौल में ढलने के बाद बाघिन को जंगल मे स्वछंद विचरण के लिए छोड़ा जायेगा। इंटर स्टेट कॉरिडोर की योजना के तहत प्रदेश में यह दूसरा अवसर है, जब अन्य प्रदेश से बाघिन को लाया गया है। इससे पहले रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में बाघिन को लाया गया था। यह मध्यप्रदेश से राजस्थान के लिए दूसरी अंतरराज्यीय बाघ स्थानांतरण की सफलता है।
इससे पहले पेंच टाइगर रिजर्व से बाघिन पीएन - 225 को 22 दिसम्बर 2025 को रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में लाया गया था। अब सवा दो माह के अंतराल में दूसरी बाघिन को मुकुन्दरा में शिफ्ट किया गया।

