4 साल से छोटे बच्चे को नहीं दे सकेंगे खांसी की खास दवा, केंद्र सरकार ने इस दवा पर लगाया है प्रतिबन्ध
Aug 23, 2026, 09:28 IST
RNE Network.
केंद्र सरकार ने क्लोरफेनिरामिन मेलिएट व फिनाइलएफ्रिन हाइड्रो - क्लोराइड सॉल्ट वाली दवाओ को लेकर एक अहम कदम उठाया है।
सरकार ने इन दवाओं के फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन ( एफडीसी ) पर चाल साल से कम उम्र के बच्चों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। यह दवा सर्दी - जुकाम, खांसी की रोकथाम के लिए दी जाती है। ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड की सिफारिशों के बाद यह फैसला लिया गया है।

