Movie prime

केंद्र सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, बढ़ा डीए 1 जनवरी 2026 से लागू माना जायेगा

 

RNE Network.

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए खुशी की यह बड़ी खबर है। वित्त मंत्रालय ने महंगाई भत्ता ( डीए ) में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। अब यह 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है, जो 1 जनवरी 2026 से लागू माना जायेगा।
 

इसका सीधा फायदा लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा। महंगाई भत्ता यानी डीए कर्मचारियों की बेसिक सेलरी का हिस्सा होता है, जो बढ़ती महंगाई के असर को कम करने के लिए दिया जाता है। यह हर 6 महीनें में संशोधित किया जाता है और इसकी गणना आल इंडिया कंज्युमर प्राइस इंडेक्स के आधार पर होती है।
 

रिटेल महंगाई 8 महीनों में हाई पर रही है। जनवरी में रिटेल महंगाई पिछले महीने के मुकाबले बढ़कर 2.75 प्रतिशत पर पहुंच गई है। दिसम्बर में यह 1.33 प्रतिशत पर थी। जो 8 महीनों में सबसे ज्यादा है। मई 2025 में महंगाई 2.82 प्रतिशत पर पहुंच गई थी।

FROM AROUND THE WEB