Movie prime

सिलेंडर बुकिंग पर केंद्र सरकार का यूटर्न, एलपीजी का है संकट

 

RNE Network.

देश मे एलपीजी संकट के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर रोजाना जारी होने वाले शिड्यूल ने गैस उपभोक्ताओं को असमंजस में डाल दिया है।
 

मंगलवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में उज्ज्वला गैस उपभोक्ताओं के लिए 45 दिन और डबल सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए 35 दिन में सिलेंडर बुकिंग का नियम जारी किया गया था। लेकिन इस नियम पर एक दिन बाद बुधवार को मंत्रालय ने यूटर्न ले लिया।
 

मंत्रालय ने अपना स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि अब सिलेंडर बुकिंग के लिए शहरी क्षेत्र में पहले की तरह 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन का समय तय रहेगा। सिलेंडर बुकिंग के लिए शहरी और ग्रामीण उज्ज्वला श्रेणी का अंतर समाप्त कर दिया गया है।

FROM AROUND THE WEB