Movie prime

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अप्रैल में तीन माह का राशन एक साथ

 

RNE Network.

केंद्र सरकार ने देश के सभी राशन कार्ड धारकों को अप्रैल महीने में तीन माह ( अप्रैल, मई, जून ) का राशन एक साथ देने का ऐलान किया है। केंद्र सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने इसकी जानकारी दी है।
 

इससे पहले सरकार ने संसद को बताया था कि वर्ष 2025 में  41.41 लाख अपात्र राशन कार्ड खत्म किये गए। राज्यसभा में खाद्य राज्य मंत्री निमुबेन जयंतीभाई बमभानिया ने बताया कि हरियाणा में सर्वाधिक 13.43 लाख, राजस्थान में 6.05 लाख, उत्तर प्रदेश में 5.97 लाख, पश्चिमी बंगाल में 3.74 लाख और मध्यप्रदेश में 2.60 लाख अपात्र राशन कार्ड खत्म किये गए है। 
 

केंद्र सरकार राशन से गेहूं, चावल, चीनी और कैरोसिन देती है। इसमें 5 किलो प्रति व्यक्ति अनाज ( गेहू और चावल मिलाकर ) मिलता है। अंत्योदय अन्न योजना के तहत यह 35 किलो प्रति परिवार तक है।

FROM AROUND THE WEB