Kedarnath Dham के कपाट खुले, गूंजे “हर हर महादेव” के जयकारे
RNE Uttarakhand.
पंच केदारों में से एक आध्यात्मिक ऊर्जा के केंद्र श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज से ग्रीष्मकालीन यात्रा के लिए खुल चुके हैं। तय शुभ मुहूर्त में पारंपरिक रीति रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर के पट खोले गए। कपाट खुलने के अवसर पर मंदिर को 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। अब अगले 6 महीनों तक बाबा केदार के दर्शन भक्त कर सकेंगे।

बाबा केदार की डोली उनके शीतकालीन प्रवास स्थल ऊखीमठ से विदा होकर मंगलवार को ही मंदिर प्रांगण में पहुंच गई थी। वहीं इस खास अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी धाम पहुंच बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी संख्या भी देखने को मिल रही है।

शिव के जयकारों से पूरी केदारघाटी गुंजायमान है। बता दें कि केदार धाम में इस वक्त काफी ठंड है, सभी चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढकी नज़र आ रही है। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशाानी ना हो इसके लिए प्रशासन ने तमाम इंतज़ाम किए हैं। साथ ही यात्रियों से सावधानी बरतने की भी अपील की गई है।

