तरबूज खाने से 8 लोगों की तबीयत बिगड़ी, इससे पहले बिहार में भी तरबूज खाने से लोग हुए थे बीमार
May 10, 2026, 08:47 IST
RNE Network.
गर्मी में सेहत के लिए बेहतर माने जाने वाला तरबूज ही इन दिनों लोगों की बीमारी का बड़ा कारण बनता जा रहा है। यह तरबूज भीतर से बेहद लाल होता है मगर हल्की बदबू भी उस में आती है। इसे जहरीले तरबूज की संज्ञा दी जा रही है और परीक्षण चल रहा है।
तरबूज खाकर गम्भीर रूप से बीमार होने की पहली घटना मुंबई में घटित हुई थी और अब बिहार में घटित हुई। दोनों जगहर तरबूज खाने से कई लोग एक साथ बीमार हुए और उनको गम्भीर हालत में अस्पताल लेकर जाना पड़ा।
इस बार इस खराब तरबूज की मार पटना में लोगों को पड़ी है। तरबूज खाना लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगा है। बक्सर जिले में तरबूज खाने से सोनवर्षा गांव के एक ही परिवार के 8 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। इनमें एक व्यक्ति को तो अस्पताल की इमरजेंसी से ही हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि 7 लोगों का इलाज किया गया।

