RudraNewsExpress_Logo

 राष्ट्रीय परिषद ने सर्वसम्मति से चुना है केजरीवाल को

 

आरएनई, नेटवर्क
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक चुन लिए गए हैं। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद ने केजरीवाल को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय संयोजक चुना है।
आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की कल बुधवार शाम वर्चुअल बैठक हुई थी। इस बैठक में केजरीवाल को फिर से पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक चुन लिया गया। 
बैठक में कुल 330 सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान पार्टी के अन्य प्रमुख पदों के लिए भी चुनाव हुए। पंकज गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव चुना गया है। वहीं एन डी गुप्ता पार्टी के कोषाध्यक्ष बने रहेंगे। इसके साथ ही एक नई 23 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारणी का भी गठन किया गया है।

FROM AROUND THE WEB