Movie prime

बरसाना की होली में पहुंची नंदगांव की टोली, पहले ठंडाई पिलाई, फिर महिलाओं ने लाठियां चलाई 

 

RNE Mathura (UP).
 

"कोई गोरी कोई सांवरी रे रसिया..." "आयो नंदलाल" सरीखे उद्घोष और गीत गाते नंदगांव के हुरियारों के जत्थे नाचते, कूदते बरसाना पहुंचे। पहले तो उनकी ठंडाई पिलाकर अगवानी की। इसके बाद लाठियां लेकर उतरी महिलाओं ने जमकर लठ बरसाए। सर पर ढाल रखकर हुरियारे जहां एक और बचाव करते रहे वहीं चुहलबाजी वाले गीत गाते उन्हें उकसाते भी रहे। पूरा आकाश गुलाली रंगों से सराबोर हो गया। लाखों लोग यह नजारा देखने जुटे।

विडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें :

f 
यह नजारा है बरसाना की लट्ठमार होली का। मथुरा जनपद के बरसाना में विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली धूमधाम से मनाई गई। नंदगांव से आए हुरियारों पर बरसाना की हुरियारिनों ने परंपरा के अनुसार लाठियां बरसाईं, जबकि हुरियारे ढाल से अपना बचाव करते नजर आए। 

d

राधारानी स्वरूप गोपियों और कृष्ण स्वरूप हुरियारों के बीच हंसी-ठिठोली, अबीर-गुलाल और लोकगीतों के साथ अनोखा दृश्य देखने को मिला। परंपरा के तहत नंदगांव के हुरियारे पिली पोखर पहुंचे, जहां उनका स्वागत ठंडाई और भांग से किया गया। इसके बाद रंगीली गली में गीत-गालियों और नृत्य के साथ लट्ठमार होली खेली गई। 
r

देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु इस उत्सव को देखने पहुंचे। जिलाधिकारी चन्द्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार की देखरेख में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। सीसीटीवी, ड्रोन और वॉचटावर से निगरानी रखी गई, जिससे यह मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ

ad222

FROM AROUND THE WEB