यमुनोत्री धाम में गैर सनातनियों की एंट्री पर रोक लगेगी, यह फैसला यमुनोत्री मंदिर समिति ने लिया है
Jan 30, 2026, 12:02 IST
RNE Network.
बदरीनाथ, केदारनाथ व गंगोत्री के बाद अब यमुनोत्री धाम में भी गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। यह फैसला यमुनोत्री मंदिर समिति ने लिया।
समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि अप्रैल माह से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा से इस नियम को लागू कर दिया जायेगा। समिति के सदस्यों का कहना था कि सनातन को मानने वाले सिख, बौद्ध और जैन मतावलंबी एक प्रकार से हिन्दू ही है।
उन पर यह प्रतिबंध नहीं है लेकिन सभी गैर सनातनियों पर यह नियम लागू होगा। कहा जा रहा है कि इस बार चारधाम यात्रा के दौरान धाम में नियम लागू कर दिया जायेगा। एक बार यह नियम लागू हो गया तो उसके बाद किसी भी गैर सनातनी को धाम के आसपास प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा।

