RudraNewsExpress_Logo

15 सितम्बर से यह यात्रा फिर से आरम्भ की जायेगी

 

आरएनई, नेटवर्क
खुश खबर ! भोलेनाथ के भक्तों के लिए यह एक बड़ी खुश खबर है।पवित्र केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा एक बार फिर से आरम्भ की जा रही है। इस यात्रा में देश भर के शिव भक्त बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए पहुंचते हैं।
केदारनाथ धाम की यात्रा पर आने वालों की पूरी सुरक्षा के प्रबंध किए जाते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सरकार ने केदारनाथ धाम की यात्रा को एकबारगी रोक दिया था। अब इस तीर्थयात्रा को फिर से आरम्भ करने का निर्णय किया गया है। केदारनाथ धाम के लिए 15 सितम्बर से यात्रा फिर से आरम्भ की जाएगी। इस धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा आरम्भ हो रही है। जिसकी बुकिंग 7 सितम्बर से शुरू हो जाएगी। हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग ऑनलाइन की जाएगी। लोगों में इस यात्रा के लिए बेहद उत्साह है , इस कारण हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

FROM AROUND THE WEB