राम मंदिर के CEO पद के लिए मची होड़, 1000 से ज्यादा आवेदन
RNE Network.
चढ़ावे व चंदे में कथित हेराफेरी के बाद अयोध्या धाम स्थित राम मंदिर की व्यवस्थाओ में बडे बदलाव करने पड़े हैं। क्योंकि एसआईटी की रिपोर्ट में चढ़ावे को लेकर हेराफेरी की बात को सही माना गया है। इस रिपोर्ट के बाद श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र के ट्रस्ट से कइयों ने इस्तीफा दे दिया।
उसी प्रकरण के चलते मंदिर में सीईओ लगाने का निर्णय हुआ था। इसके लिए सार्वजनिक रूप से आवेदन आमंत्रित किये गए थे। अब राम मंदिर का सीईओ बनने की देशभर के कई लोगों में होड़ मच गई है।
राम मंदिर के सीईओ पद के लिए देश भर से 1000 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। आवेदकों की लिस्ट में रिटायर्ड नोकरशाहों की संख्या सबसे ज्यादा है। सोमवार को भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के 24 घन्टे के अंदर ही चयन समिति के ऑफिशियल ईमेल एड्रेस पर बड़ी संख्या में आवेदन आने लगे। आवेदन की आखिरी तारीख 18 जुलाई तक लगता है हजारों आवेदन पहुंच जाएंगे।

