Movie prime

भगवान कृष्ण को मांसाहार के साथ  दिखाने से लोग भड़के, एक होटल में भगवान कृष्ण का यह विवादित पोस्टर जारी हुआ

 

RNE Network.

मलयालम नव वर्ष विशु के अवसर पर केरल के एक होटल की ओर से भगवान कृष्ण का विवादित पोस्टर जारी करने पर बवाल मच गया।
 

अलाप्पुझा जिले के चेरथला स्थित मेहर मंडी एंड ग्रिल्स होटल ने इस पोस्टर में भगवान कृष्ण को मांसाहार के साथ दिखाया है। इस पोस्टर से हिन्दू संगठनों में आक्रोश है।
पुलिस ने होटल के 9 मालिकों में से एक अरशद को बीएनएस की धारा 192 के तहत गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक वर्ष तक सजा हो सकती है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अरशद विवादित पोस्टर को बनाने और प्रसारित करने में शामिल था। 

 

इस बीच विवाद बढ़ता देख होटल मालिक मोहम्मद शमीम ने माफी मांगी है। उसने कहा कि पोस्टर जानबूझकर नहीं बनाया गया, बल्कि ग्राफिक डिजाइनर की गलती से ऐसा हुआ। विश्व हिंदू परिषद, हिन्दू ऐक्स वेदिका जैसे संगठन होटल मालिक की माफी के बाद भी गुस्से में है। बवाल बढ़ने के बाद होटल प्रबंधन ने विवादित पोस्टर हटा दिया है, लेकिन तनाव बरकरार है।

FROM AROUND THE WEB