RudraNewsExpress_Logo

PM मोदी और कर्नाटक के सीएम डी शिवकुमार का ये किस्सा खुद शिवकुमार ने किया शेयर!
 

 

Rudra News Express National Desk.

PM Narendra Modi और कर्नाटक के CM D. Shivkumar के मेट्रो ट्रेन में यात्रा का एक किस्सा देशभर में वायरल हो रहा है। रोचक बात यह है की खुद सीएम शिवकुमार ने यह किस्सा शेयर कर बताया है। 
यह शुक्रवार को तब हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु की नई पिंक लाइन मेट्रो का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी उनके साथ थे। दोनों ने मेट्रो का सफर भी किया। अब सीएम शिवकुमार ने बताया कि यात्रा के दौरान उनके पास टिकट खरीदने के लिए पैसे नहीं थे। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा, 'आप मेरा टिकट खरीद लीजिए।' इस पर मोदी ने अपना स्मार्ट कार्ड स्वाइप कर उनका टिकट भी खरीदा। 

तवरेकेरे से IIM बेंगलुरु तक किया सफर : 

दरअसल प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री शिवकुमार मेट्रो स्टेशन पर आम यात्रियों की तरह पहुंचे थे। दोनों ने तवरेकेरे से आईआईएम बेंगलुरु स्टेशन तक यात्रा की। मेट्रो को हरी झंडी दिखाते समय मोदी ने शिवकुमार का हाथ पकड़कर उनके साथ झंडी भी लहराई।

विकास में आड़े नहीं आनी चाहिए राजनीति : 

शिवकुमार ने पत्रकारों से बातचीत में भी इस घटना का जिक्र किया। कहा, राजनीतिक मतभेद विकास कार्यों में बाधा नहीं बनने चाहिए। देशहित में केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर काम करना जरूरी है। मुख्यमंत्री नेकर्नाटक के आर्थिक योगदान का जिक्र कर दावा किया कि राज्य देश का दूसरा सबसे बड़ा टैक्स और जीएसटी योगदानकर्ता है। यहां हर साल करीब 1.5 लाख इंजीनियर और 13,940 डॉक्टर तैयार होते हैं, जो देशभर में सेवाएं दे रहे हैं।

जानिए कैसा है नया मेट्रो कॉरिडोर : 

बेंगलुरु में मेट्रो पिंक लाइन लगभग 7.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड सेक्शन कलेना अग्रहरा से तवरेकेरे तक बनाई गई है। इस पर लगभग 3,470 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसके शुरू होने से बेंगलुरु मेट्रो का परिचालन नेटवर्क 100 किलोमीटर के पार पहुंच गया है। इससे दक्षिण बेंगलुरु के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटीकी उम्मीद है।

FROM AROUND THE WEB