बेहद चमत्कारी है राजस्थान का ये मंदिर, यहां BSF करती है पूजा, दर्शन करने से दूर होते हैं कष्ट
Jul 27, 2025, 17:20 IST
Tanot Maa Mandir : राजस्थान के जैसलमेर में स्थित तनोट माता का मंदिर बेहद प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर में दर्शन करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन में तरक्की होती है। कहां जाता है कि जब इंडिया पाकिस्तान में युद्ध हुआ था तब पाकिस्तान सेना ने यहां हजारों बम गिराए थे लेकिन सारे बम निष्क्रिय हो गए थे। इस मंदिर के आगे पाकिस्तानी जनरल भी सर झुकाने पर मजबूर हो गए थे।
तनोट मां का मंदिर अपने चमत्कारी गुणों के लिए प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि इस मंदिर में मां की पूजा करने से लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
बीएसएफ की पूजा: इस मंदिर में बीएसएफ के जवान भी पूजा करते हैं और इसे अपनी सुरक्षा का प्रतीक मानते हैं।
1965 के युद्ध में चमत्कार: 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान, इस मंदिर में पाकिस्तानी सेना के हमले के बावजूद कोई नुकसान नहीं हुआ था, जिसे एक चमत्कार माना जाता है।
पर्यटन स्थल: तनोट मां का मंदिर जैसलमेर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और यहाँ हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं।
यह मंदिर अपनी चमत्कारी शक्ति और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर में दर्शन करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के लोग भी इस मंदिर की मान्यता मानते हैं। इस मंदिर की पूजा बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के द्वारा की जाती है। मंदिर के देखरेख का काम भी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स करती है। यह चमत्कारी मंदिर पूरे दुनिया में प्रसिद्ध है।