RudraNewsExpress_Logo

Tiger Shroff पर हमला करने के तीन आरोपियों को Kota में पकड़ा, मुंबई पुलिस को सौंपा

Kota SP तेजस्विनी गौतम ने बताया- पुणे-जयपुर एक्सप्रेस में दबोचे तीन हमलावर, नेपाल भागने की थी तैयारी
 


Rudra News Express Mumbai-Kota

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में राजस्थान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राजस्थान एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और कोटा शहर पुलिस ने पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया।  मुंबई पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर कोटा में ट्रेन की तलाशी लेकर यह कार्रवाई की गई।

kota की SP तेजस्विनी गौतम ने बताया कि मुंबई पुलिस ने संदिग्धों के ट्रेन से आने का इनपुट दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों को पकड़ लिया। मुंबई पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से संदिग्धों की गतिविधियों का पता लगाया था।

दो ने चलाई गोलियां, तीसरे ने गाड़ी चलाई :

गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से दो पर टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलियां चलाने का आरोप है, जबकि तीसरे की भूमिका बाइक टैक्सी चालक के रूप में बताई गई है। गिरफ्तारी के समय उनके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। मामले में तीनों की भूमिका और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

राजस्थान पुलिस ने बताया कि लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने कॉन्ट्रैक्ट दिया था। 3 संदिग्धों में से 2 हरियाणा और एक बिहार का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि इनमें से दो ने फायरिंग की थी।
यूं हमला कर भागे:

दरअसल मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई। वारदात के बाद हमलावर  बाइक से फरार हुए और अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास बाइक छोड़कर ट्रेन में सवार हो गए। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली थी। इसके बाद CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर संदिग्धों की तलाश की गई।

टाइगर सुरक्षित, ड्राइवर- राहगीर घायल :

फायरिंग में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर फिरदौस और एक राहगीर उमेश चौहान को गोली लगी है।  मुंबई पुलिस ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हमला:

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से वारदात को अंजाम देने की बात अब तक सामने आई है। गैंग से जुड़े अनिल पंडित का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है

FROM AROUND THE WEB