अमेरिका-ईरान तनाव पर सनसनीखेज रिपोर्टिंग के बीच टीवी न्यूज की टीआरपी पर रोक
Mar 7, 2026, 09:09 IST
RNE Network.
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को रेटिंग संस्था बार्क को टीवी न्यूज चैनलों की टीआरपी के प्रकाशन को चार सप्ताह या अगले आदेश तक निलंबित करने को कहा गया है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यह निर्णय कड़ाई से लागू किया है ताकि गलत संदेश लोगों तक न पहुंचे। सूत्रों के अनुसार यह आदेश न्यूज चैनलों पर अमरीका - ईरान संघर्ष की अनावश्यक व सनसनीखेज रिपोर्टिंग को देखते हुए जारी किया गया है। मंत्रालय के संज्ञान में आया कि ऐसी रिपोर्टिंग व अटकलबाजियों से आम जनता में दशहत फैलने की आशंका है।

