खराब मौसम का असर अब हवाई सेवा पर भी पड़ रहा, एयर इंडिया की दो उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा
Jan 10, 2026, 09:07 IST
RNE Network.
खराब मौसम के चलते सड़क, रेल सेवाओं के साथ साथ अब हवाई सेवा भी बुरी तरह से प्रभावित होने लगी है। खराब मौसम के कारण देश में भी अनेक उड़ानों को रद्द किया जा रहा है, वहीं कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी इसका व्यापक असर हो रहा है।
खराब मौसम के चलते शुक्रवार को दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ा और उनको डायवर्ट करना पड़ा। खराब मौसम के कारण एयर इंडिया की दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को डायवर्ट किया गया। मुंबई - लंदन उड़ान को हीथ्रो की जगह गैटविक उतारा गया। वहीँ अमृतसर - बर्मिंघम उड़ान को लंदन डायवर्ट करना पड़ा।

