RudraNewsExpress_Logo

एमबीबीएस में अब दो साल का सर्विस बॉन्ड, सरकारी सीट लेने वालों के लिए अनिवार्यता लागू

 

RNE Network.

सरकारी एमबीबीएस सीट पर प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए दो वर्ष के सर्विस बॉन्ड की अनिवार्यता को लागू किया गया है। 
 

बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने पर विद्यार्थी को 10 लाख रुपये, ब्याज एवं अन्य संभावित राशि का भुगतान करना होगा। राजस्थान स्टेट मेडिकल डेंटल काउंसलिंग बोर्ड , जयपुर की ओर से ऑल इंडिया कोटा और 85 प्रतिशत राज्य कोटा के तहत मेडिकल - डेंटल प्रवेश प्रक्रिया को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। विद्यार्थी को यह बॉन्ड 500 रुपये के स्टाम्प पेपर पर देना होगा।

FROM AROUND THE WEB