Movie prime

सांख्यिकी - वानिकी में भी दे सकेंगे नेट, यूजीसी ने इस पात्रता परीक्षा में विषयों की संख्या बढ़ाई

 

RNE Network.

यूजीसी हर साल राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा ( नेट ) का आयोजन करता है, जिसमें देश भर के छात्र बड़ी संख्या में शामिल होते है। इस पात्रता परीक्षा ' नेट ' को पास करने के बाद सफल अभ्यर्थियों को कॉलेज या यूनिवर्सिटी का आवंटन होता है। यूजीसी की यह बड़ी और प्रतिष्ठित पात्रता परीक्षा है।
 

अब नेट में कुछ और विषयों को भी जोड़ा गया है ताकि अन्य विषयों के छात्रों को भी लाभ और अवसर मिल सके। यूजीसी ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा ( नेट ) के लिए विषयों का विस्तार किया है। युवा अब सांख्यिकी और वानिकी विषय मे भी परीक्षा दे सकेंगे । इन विषयों को शामिल करने से नेट के लिए विषयों की संख्या 87 हो गयी है। यूजीसी ने विशेषज्ञ समिति की सिफारिश के आधार पर राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा ( नेट ) में सांख्यिकी और वानिकी विषयों को शामिल किया है।

FROM AROUND THE WEB