कांवड़ यात्रा से पहले यूपी पुलिस के सख्त निर्देश, डीजे की आवाज और आकार तय
Updated: Jul 28, 2026, 08:59 IST
RNE Network.
सावन माह की शुरुआत हो रही है और इस पवित्र महीने में उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्राएं निकलती है। लोग कांवड़ में गंगाजल लाते हैं और महादेव का अभिषेक करते हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में शिव भक्तों की अपार श्रद्धा की अभिव्यक्ति इस कांवड़ यात्रा में होती है।
कांवड़ यात्रा में किसी तरह का तनाव न हो इस कारण उत्तर प्रदेश सरकार यात्रा के नियम घोषित करती है जिनको लागू कराने का काम प्रशासन व पुलिस का होता है। उत्तर प्रदेश में 30 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। डीजे की ऊंचाई 10 फीट, चौड़ाई 12 फीट व आवाज 75 डेसिबल से नीचे होगी। हथियार, प्रेशर हॉर्न, मोडिफाइड साइलेंसर पर भी रोक लगाई गई है।

