पम्पों पर अब 50 लीटर पेट्रोल व 200 लीटर तक डीजल मिलेगा, तेल कंपनियों ने बिक्री पर सीलिंग लागू की
RNE Network.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पेट्रोल - डीजल के उपयोग में संयम बरतने की अपील के बाद देश की तीनों तेल कंपनियों ने भी बिक्री पर ' सीलिंग ' लागू करनी शुरू कर दी है।
कम्पनियों ने बिना किसी औपचारिक आदेश के राज्यभर के परेट्रोलियम डीलर्स को संदेश भेजकर पम्पों पर अधिकतम 50 लीटर पेट्रोल और 200 लीटर डीजल देने की सीमा तय कर दी है। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के संरक्षक सुनीत बगई ने गुरुवार को तेल कंपनियों के समन्वयक एवं कार्यकारी निदेशक मनोज गुप्ता को पत्र भेजकर इसे मनमाना फैसला बताया।
वहीं गुप्ता का कहना है कि पिछले दिनों पम्पों पर बिक्री का डेटा हमने देखा तो पेट्रोल - डीजल की बिक्री अप्रत्याशित रूप से कई गुना बढ़ी है। ऐसे में पेट्रोल - डीजल के अवैध भंडारण से इंकार नहीं किया जा सकता। पम्प पर 50 लीटर तक पेट्रोल व 200 लीटर डीजल देने की यह आदर्श मात्रा है।

