एक्स पर सरकारी सेंसरशिप की जानकारी अब यूजर्स को मिलेगी, मस्क ने बताई पारदर्शी प्रक्रिया
Aug 17, 2026, 12:15 IST
RNE Network.
सोशल मीडिया प्लेटफार्म ' एक्स ' के मालिक एलन मस्क ने सरकारी एजेंसियों की ओर से पोस्ट किए गए कंटेंट को हटाने के अनुरोधों के बाबत एक पारदर्शी प्रक्रिया बनाने की योजना बताई है।
इस प्रस्तावित प्रक्रिया में यूजर्स को यह जानकारी मिल सकेगी कि किसी पोस्ट या एकाउंट के विरुद्ध किस सरकार ने कार्यवाई की मांग की है। इस अनुरोध के पीछे का कानूनी आधार भी बताया जायेगा।
एलन मस्क के अनुसार यह कदम कंटेंट मॉडरेशन, रिकमंडेशन एल्गोरिदम और ऑनलाइन भाषण में सरकारी हस्तक्षेप को लेकर पारदर्शिता बढ़ाने की कोशिश का हिस्सा है। इस बाबत मस्क ने ' एक्स ' पर पोस्ट कर लिखा है कि सरकारों द्वारा जरूरी की गई कोई भी सेंशरशिप अब स्पष्ट रूप से दिखाई देगी।

