15 अगस्त पर लाल किले से गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, राष्ट्रगान के साथ होगा वादन
Aug 8, 2026, 09:06 IST
RNE Network.
वंदे मातरम ! भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम अब हर राष्ट्र को समर्पित आयोजन का हिस्सा बन रहा है। इस राष्ट्रीय गीत को लेकर संसद के पिछले सत्र में चर्चा हुई थी। इस सत्र में गृह मंत्री अमित शाह ने भी वंदे मातरम को लेकर एक बिल पेश किया, जिसमें इसकी अवमानना पर सजा का भी प्रावधान किया गया। संसद से यह बिल भी पारित हो गया।
दिल्ली में आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान इस बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र गीत वंदे मातरम भी गूंजेगा। मुख्य समारोह में राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय गीत के भी वादन की तैयारियां की जा रही है। हाल ही में संसद ने राष्ट्रगीत को राष्ट्रगान के बराबर दर्जा दिए जाने का विधेयक संसद में पारित किया है।

