Movie prime

धानमंत्री आवास योजना से ग्रामीणों के सपने साकार, सलूणी में 3000 घर बनकर तैयार

 

RNE Network.
 

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के अपने घर के सपने को साकार कर रही है। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खंड विकास अधिकारी कार्यालय सलूणी के तहत वर्ष 2024-25 में करीब 4000 मकान स्वीकृत किए गए थे। इनमें से अब तक लगभग 3000 मकान बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि करीब 1000 मकानों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है और कई मकान अंतिम चरण में हैं।

केंद्र सरकार की इस योजना का उद्देश्य हर गरीब परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराना है। यही वजह है कि सलूणी विकास खंड में बड़ी संख्या में मकानों का निर्माण हो रहा है, जिससे जरूरतमंद परिवारों के घर का सपना पूरा हो रहा है।

खंड विकास अधिकारी सलूणी कंवर सिंह ने बताया कि उनके विकास खंड में लगभग 4000 मकान स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 3000 बनकर तैयार हो चुके हैं। शेष करीब 1000 मकानों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही इन्हें भी पूरा कर लोगों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

FROM AROUND THE WEB