रामचन्द्र गुहा ने "आखरी उदारवादी और अन्य आलेख" लिखकर क्या पाया? बता रहे डॉक्टर नंदकिशोर आचार्य
मनुष्य की स्वतंत्रता सबसे ज्यादा मूल्यवान है - डॉ. नंदकिशोर आचार्य
"आखरी उदारवादी.. " पर बात, जानिए क्या बोले डॉक्टर नंदकिशोर!
रामचन्द्र गुहा ने "आखरी उदारवादी और अन्य आलेख" लिखकर क्या पाया? बता रहे डॉक्टर नंदकिशोर आचार्य
मनुष्य की स्वतंत्रता सबसे ज्यादा मूल्यवान है - डॉ. नंदकिशोर आचार्य
Rudra News Express Bikaner.
‘‘आखिरी उदारवादी और अन्य आलेख’’ पुस्तक बहुत ही रोचक है। जब हम यह सोचते है कि रामचंद्र गुहा ने इस पुस्तक को लिखकर क्या पाया ? तो हम देखते है कि गुहा ने इस पुस्तक से ‘‘स्वतंत्र सोच’’ के मूल्यों को पाया।"
यह कहना है कवि-विचारक डॉक्टर नंदकिशोर आचार्य का। डॉक्टर आचार्य अजित फाउण्डेशन द्वारा आयोजित पुस्तक समीक्षा कार्यक्रम की अध्यक्ष्यता कर रहे थे। इस कार्यक्रम में रामचंद्र गुहा द्वारा कृत पुस्तक ‘‘आखिरी उदारवादी और अन्य आलेख’’ पर चर्चा चल रही थी।
मनुष्य की स्वतंत्रता सबसे ज्यादा मूल्यवान :
डॉक्टर आचार्य ने कहा, पुस्तक में गांधी, नेहरू, विनोबा सहित कई मूल्यवान क्रांतिकारियों एवं विशिष्ट व्यक्यिों के बारें में बहुत ही रोचक ढंग से लिखा गया हैं। गुहा पुस्तक में लिखते है कि ‘‘मनुष्य की स्वतंत्रता’’ सबसे मूल्यवान है। उन्होंने आधुनिकता की ओर बढ़ते कदमों को उल्लेख किया है तो उससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं के बारें में भी इशारा किया है।

जीवन की समग्रता पर काम करने की जरूरत :
नंदकिशोर आचार्य ने कहा, पुस्तक लिखने के पीछे गुहा की वैचारिक दृष्टि रही है। उन्होंने आंकड़ों को न लेकर व्यक्तियों पर वैचारिक दृष्टिकोण को केन्द्र में रखते हुए लिखा। उन्होंने जीवन की समग्रता पर लिखा। हमें भी अपने जीवन में विषय विशेषज्ञ न होकर जीवन के समग्रता पर कार्य करना चाहिए। अगर हम ऐसा नहीं करते है तो हमारा बौद्धिक विकास रूक सकता है।
गांधीजी को सेवाग्राम की जरूरत क्यों पड़ी : भंवर भादानी
कार्यक्रम के विशिष्टि अतिथि इतिहासवेता डॉ. भंवर भादानी ने कहा कि रामचंद्र गुहा की पुस्तक में सेवाग्राम का जिक्र बखूबी किया गया। गांधी जी को सेवाग्राम की क्यों आवश्यकता पड़ी? दरअसल सविनय अवज्ञा आन्दोलन के पश्चात उन्होंने सेवाग्राम की स्थापना की जहां उन्होंने निष्ठा एवं अनुशासन से अपने जीवन को निर्वाह करना आरम्भ किया।
राजनीति बदलती है विचारधारा लंबे समय चलती है :
डॉ. भादानी ने कहा कि गुहा अपनी पुस्तक में लिखते है कि राजनीति एवं विचारधारा दो अलग-अलग पहलू है। राजनीति समय-समय पर बदलती रहती है लेकिन अच्छी विचारधारा लम्बे समय तक कायम रहती है तथा सत्ता परिवर्तन होने के बाद भी हमें अच्छी विचाराधारा के कार्यों को सम्पूर्ण करने चाहिए।

मेघना शर्मा ने सेवाग्राम पर ये कहा ;
पुस्तक समीक्षा पैनल में सर्वप्रथम महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की इतिहास विभागाध्यक्ष व साहित्यकार डॉ. मेघना शर्मा ने पुस्तक में संकलित "कहीं से 766 किलोमीटर दूर सेवाग्राम" शीर्षक के अध्याय पर समीक्षा करते हुए भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के इतिहास, महात्मा गाँधी की वैचारिक परिणीति, आश्रम जीवन की नैतिक संरचना तथा आधुनिक भारत की सामाजिक सांस्कृतिक चेतना का एक बहुआयामी आख्यान प्रस्तुत किया | उन्होंने इस अध्याय को गांधीवादी विरासत का मात्र स्मरण नहीं बल्कि उसके पुनर्मूल्यांकन का एक गंभीर बौद्धिक उपक्रम बताया।
आखिर क्यों नेहरू, पटेल, कृपलानी जाते थे सेवाग्राम!
डॉ. मेघना ने सेवाग्राम आश्रम की दैनिक जीवन पद्धति का विवरण देते हुए लेखक भीष्म साहनी और लुई फिशर के संस्मरणों के माध्यम से अनुशासनप्रधान व्यवस्था, सादगीपूर्ण आवास, सीमित भोजन, व्यक्तिगत श्रम तथा सामुदायिक उत्तररदायित्व की संस्कृति को उद्घाटित किया गया है | उन्होंने कहा जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, जे. बी. कृपलानी, राजेंद्र प्रसाद, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद, सरोजिनी नायडू तथा खान अब्दुल गफ्फार खान जैसे नेताओं का लगातार सेवाग्राम पहुंचना यह प्रमाणित करता है कि गाँधी की राजनीतिक प्रासंगिकता उनके औपचारिक संगठनात्मक पद से कहीं अधिक व्यापक थी |

साहित्य के मूल्यांकन में बूर्दिए- गुहा का तुलनात्मक परीक्षण : डॉ. बृजरतन
इसी क्रम में पुस्तक के दूसरे खण्ड साहित्य पर साहित्यकार एवं राजकीय डूंगर महाविद्यालय के हिन्दी साहित्य के आचार्य डॉ. ब्रजरतन जोशी ने कहा कि रामचंद्र गुहा की आखिरी उदारवादी और अन्य निबंध का दूसरा खंड साहित्य को केवल रचनाओं के सौंदर्य या लेखकों की उपलब्धियों तक सीमित नहीं रखता। इसके लेख साहित्यकारों, अध्यापकों, आलोचकों, पत्रिकाओं, जीवनी और आत्मकथा जैसी विधाओं तथा पढ़ने की संस्कृति के बीच संबंध बनाते हैं। टी. जी. वैद्यनाथन, शिवराम कारंत, सी. एल. आर जेम्स और सुजीत मुखर्जी के व्यक्तिचित्रों के बाद पत्रिकाओं, जीवनी, लेखन, आत्मकथा, पुस्तक, दुकानों और गांधी के शैक्षिक अभिलेखों पर लेख आते हैं। साहित्य यहाँ एक सामाजिक और बौद्धिक पारिस्थितिकी है, जिसे लेखकए संपादक, पाठक, संस्थाएँ और अभिलेख मिलकर बनाते हैं।
इस दृष्टि को समाजशास्त्री पियरे बूर्दिए के अनुसार साहित्यिक मूल्य केवल रचना के भीतर से पैदा नहीं होता, प्रकाशक, आलोचक, पत्रिकाएँ, अकादमियाँ और पाठक-समुदाय मिलकर तय करते हैं कि किसे साहित्य माना जाएगा और किसे प्रतिष्ठा मिलेगी। गुहा सैद्धांतिक शब्दावली का प्रयोग नहीं करते, पर उनके विषय-चयन में यही अंतर्दृष्टि सक्रिय दिखती है। अंतर यह है कि बूर्दिए इस क्षेत्र को प्रतिष्ठा के संघर्ष और सत्ता के वितरण की दृष्टि से देखते हैं, जबकि गुहा का स्वर प्रायः सहानुभूतिपूर्ण स्मरण का है। यही अंतर इस खंड की शक्ति भी है और सीमा भी।
गुहा के इन पक्षों पर, ये बोले वक्ता :
सिस्टर निवेदिता कॉलेज के प्राचार्य .डॉ रीतेश व्यास ने गरीबों के पर्यावरणविद अनिल अग्रवाल पर आधारित अध्याय पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि अग्रवाल मैकेनिकल इंजीनियर थे और पर्यावरण को लेकर चल रही एक विचारधारा को लोगों तक पहुंचाया जिसमें कहा गया कि गरीब लोगों का पर्यावरण संरक्षण को लेकर होने वाले आंदोलनों में कोई भूमिका नहीं होती।

इतिहास विषय के व्याख्याता डॉ. मुकेष हर्ष ने कहा कि गुहा ने पुस्तक में वाजपेयी की नजर में नेहरू आलेख यह बताता है कि समर्थको द्वारा दिया गया सम्मान ही केवल तय नहीं करता बल्कि विरोधियों द्वारा दिया गया सम्मान महत्वपूर्ण होता है। इसके अलावा आलेख यह बताता है कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद, दल और विचारधाराएँ अलग-अलग हो सकती है लेकिन इस चक्कर में हम अपने प्रतिद्वंदी के योगदान और महत्व को कैसे और क्यों नकार दें |
संस्था समन्वयक संजय श्रीमाली ने कार्यक्रम का संयोजन करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से आमजन में पुस्तक पढ़ने की प्रवृति का विकास करना है। कार्यक्रम में मधु आचार्य, गजानंद व्यास, नदीम अहमद, माणक सुथार, महेश उपाध्याय, अविनाश व्यास, आनन्द पुरोहित, जाकिर अदीब, सुनिता श्रीमाली, प्रमोद शर्मा, मनन, आनन्द छंगाणी, उषा बिस्सा, दीक्षा व्यास, गोपाल व्यास, प्रवीण प्रजापत, मनीष जोशी, ओमप्रकाश सुथार, इमरोज नदीम, गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

