Movie prime

वाट्सएप 1 मॉर्च से सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा, सिम बाइंडिंग के नियमों में बदलाव किया गया

 

RNE Network.

केंद्र सरकार ने गुरुवार को स्पष्ट कर दिया है कि सिम बाइंडिंग के नियमों को लागू करने की 28 फरवरी की डेडलाइन नहीं बढ़ाई जायेगी। 
 

नये नियमों के तहत मोबाइल में सिम कार्ड न होने पर वाट्सएप , टेलीग्राम, सिग्नल, स्ट्रेप्चेत, शेयरचैट, जियोचैट, अराटाई और जोश जैसे मैसेजिंग एप काम नहीं करेंगे। कम्प्यूटर पर लॉगिंग वाट्सएप भी 6 घंटे में लॉगआउट हो जायेगा। सरकार का दावा है कि इससे साइबर धोखेबाजों का पता लगाने में मदद मिलेगी।
 

ये है सिम बाइंडिंग !
 

सिम बाइंडिंग एक सुरक्षा कवच है। यह आपके मैसेजिंग एप को आपके फिजिकल सिम कार्ड के साथ लॉक कर देता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि कोई भी हैकर या ठग आपके नम्बर का इस्तेमाल किसी दूसरे डिवाइस पर बैठकर नहीं कर सकेगा।

ad222

FROM AROUND THE WEB