Movie prime

सिर फटा तो टांका लगाने के बदले मार दिया स्टेपलर, सड़क हादसे में घायल होकर आए युवक के साथ ये किया

 

RNE Network.

बिहार के नवादा में धरती के भगवान कहे जाने वाले एक ग्रामीण डॉक्टर का गजब का कारनामा सामने आया है। 
 

सड़क हादसे में एक युवक का सिर फटा तो इलाज के दौरान टांका लगाने के बदले स्टेपलर से पिन मार दिया। सिर में लोहे की पिन से स्टिच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर भांति भांति के कमेंट आ रहे है। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में अनंत सिंह की तस्वीर को अपलोड किया है।
 

स्टेपलर से सिर में टांका लगे युवक के बयान के मुताबिक घटना 3 मार्च होली के एक दिन पहले हुई थी। नवादा जिले के वारिसलीगंज के गणेश नगर के इनारू मुरारी के निवासी युवक डॉक्टर का नाम नहीं बता पाया। कहा कि गांव के डॉक्टर ने सिर में पिन मार दिया। 3 मार्च को हादसे में उसका सिर फट गया था। कथित डॉक्टर ने सिर के बाल काटे और फिर स्टेपलर से पिन मारकर फटाफट निपटा दिया।

FROM AROUND THE WEB