Movie prime

World Ranking Para Archery : श्याम सुंदर स्वामी,धनाराम गोदारा भारतीय टीम में, अनिल जोशी इसी टीम के कोच

 

RNE Bikaner.

चेक गणराज्य में 23 से 31 अगस्त तक होने जा रही वर्ल्ड रैंकिंग पैरा आर्चरी प्रतियोगिता को लेकर बीकानेर में बड़ी खुशखबरी आई है। इस प्रतियोगिता में जहां बीकानेर के पैरालंपियन श्याम सुंदर स्वामी एवं धनाराम गोदारा भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे वहीं अनिल जोशी बतौर कोच सेवाएं देंगे।
राजस्थान तीरंदाजी संघ के महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने जानकारी दी कि भारतीय पैरा तीरंदाजी टीम 22 अगस्त को चेक गणराज्य के लिए रवाना होगी। श्याम सुंदर स्वामी इस प्रतियोगिता में कंपाउंड टीम से भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। धनाराम गोदारा रिकर्व टीम का हिस्सा बनकर भारतीय दल की ताकत बढ़ाएंगे।
दोनों ही खिलाड़ियों ने इससे पूर्व कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है और भारत के लिए पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है।

cpacg

वर्तमान में दोनों खिलाड़ी सोनीपत (हरियाणा) के इंडिया कैंप में कड़ी मेहनत और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। आगामी वर्ल्ड रैंकिंग टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन को लेकर पूरे राजस्थान और देशभर के खेलप्रेमियों को बड़ी उम्मीदें हैं।
दूसरी ओर तीरंदाजी कोच अनिल जोशी को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे आगामी पैरा वर्ल्ड रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता, जो 23 अगस्त से 31 अगस्त तक चेक गणराज्य (यूरोप) में आयोजित होगी, तथा सितंबर माह में कोरिया में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय पैरा तीरंदाजी टीम के कोच रहेंगे।

players

भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा की गई टीम घोषणा में राजस्थान के अनिल जोशी को इन दोनों अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के लिए प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। यह बीकानेर और राजस्थान के लिए गर्व की बात है।
गौरतलब है कि अनिल जोशी 2016 से भारतीय तीरंदाजी टीम से जुड़े हुए हैं और अब तक कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके मार्गदर्शन में भारतीय पैरा तीरंदाजों ने विश्व स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को कई पदक दिलाए हैं।

FROM AROUND THE WEB