Movie prime

 रचनाकार डाॅ.बादल मारवाड़ रत्न अवार्ड से पुरस्कृत, जोधपुर में मिला यह प्रतिष्ठित सम्मान, 51 हजार का पुरस्कार

 

RNE Network.

साहित्य अकादेमी के सर्वोच्च पुरस्कार से पुरस्कृत ख्यातनाम कवि-आलोचक एवं निबंधकार डॉ. मंगत बादल को महरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट की ओर से जोधपुर स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय स्तरीय डाॅ. नारायणसिंह भाटी : मारवाड़ रत्न अवार्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

डाॅ. किरण बादल ने बताया कि महरानगढ म्यूजियम ट्रस्ट द्वारा मारवाड़ इंटरनेशनल ऑडिटोरियम में आयोजित एक भव्य समारोह में मारवाड़-जोधपुर के महाराजा श्री गजसिंहजी ने उन्हें शाल, श्रीफल, ताम्रपत्र एव़ 51000/ ₹ का चेक प्रदान कर पुरस्कृत किया। समारोह में राव राजेन्द्रसिंहजी शाहपुरा सांसद जयपुर ग्रामीण मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर मारवाड़ की महारानी साहिबा श्रीमती हेमलता राज्ये एवं गुलाबपुरा रानीसाहिबा भुवनेश्वरी कुमारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. बादल को यह पुरस्कार राजस्थानी काव्य सृजन एवं संस्कृति के संरक्षण के साथ मरुधरा की सांस्कृतिक चेतना को नई ऊंचाइयों तक ले जाने एवं राजस्थानी भाषा साहित्य के प्रचार प्रसार में स्थाई महत्व के दीर्घकालीन उच्च स्तरीय योगदान के उपलक्ष में प्रदान किया गया है । समारोह में जोधपुर स्थापना समिति के सचिव डाॅ. महेन्द्रसिंह तंवर, राजस्थानी भाषा के प्रतिष्ठित कवि-आलोचक डाॅ.गजेसिंह राजपुरोहित, भंवरलाल सुथार, श्रीमती संतोष चौधरी, भवानीसिंह पातावत सहित अनेक प्रतिष्ठित रचनाकार, मायड़ भाषा प्रेमी एवं शहर के सैकड़ो गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

FROM AROUND THE WEB