यूसुफ पठान को सीट खाली करने का नहीं कहा, गलत बात, सौरव गांगुली ने इस खबर पर मीडिया को सच बताया
Jun 7, 2026, 08:57 IST
RNE Network.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व ममता बनर्जी के निकटस्थ सौरव गांगुली ने मीडिया में चल रही इस तरह की खबरों का खंडन किया है कि उन्होंने क्रिकेटर व टीएमसी सांसद यूसुफ पठान को ममता बनर्जी के लिए सीट खाली करने का कहा।
मीडिया में खबरे चल रही है कि बंगाल से टीएमसी सांसद यूसुफ पठान को लोकसभा से इस्तीफा देने के लिए कहा गया है। ताकि उस सीट से चुनाव लड़कर ममता बनर्जी सीधे दिल्ली की राजनीति में प्रवेश कर सकें। यह भी खबर चली कि यूसुफ पठान ने ममता बनर्जी को सीट छोड़ने से साफ इंकार कर दिया।
इस खबर पर स्पष्टीकरण देते हुए सौरव गांगुली ने कहा कि मैने यह बात यूसुफ पठान को नहीं कही है। ये सरासर झूठ फैलाया जा रहा है।

