Skip to main content

किसान मोर्चा ने सुमन छाजेड़ का किया सम्मान, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

RNE Bikaner.

भाजपा संभाग कार्यालय बीकानेर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर की नवनियुक्त जिलाध्यक्षा श्रीमती सुमन छाजेड़ का किसान मोर्चा बीकानेर शहर द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ते, साफा, दुपट्टा और माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए मिठाइयां बांटी और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान किसान मोर्चा बीकानेर शहर के जिलाध्यक्ष श्री चंद्र मोहन जोशी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षा सुमन छाजेड़ के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर सुमन छाजेड़ ने संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा से होते हुए जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा की। उनके नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं, जिससे पार्टी को मजबूती मिली है।

सम्मान समारोह के दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी के साथ जिला महामंत्री पूनम चंद पूनिया, सुशील शर्मा, बाबूलाल सैनी, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश नागल, छतर सिंह चौहान, रामलाल कस्वा, राजाराम, राहुल पारीक, विक्रम सिंह, जिला मंत्री कमल सेन, तेजेंद्र गिल, गगन सैनी, ललित झंवर, धर्म जी सोनी सहित किसान मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।