
Kolayat : किशोरियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया, रैली निकाली
RNE Kolayat.
जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस साप्ताहिक कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलायत में कार्यक्रम आयोजित हुआ।ब्लाक सुपरवाइजर विमला विश्नोई ने बताया कि इस सप्ताह के तहत 2 -8 मार्च तक अलग-अलग कार्यक्रम चलेगे। आज आत्मरक्षा प्रशिक्षण व रैली कार्यक्रम आयोजित हुआ। अध्यापिका कोमल सुथार व जानकी प्रजापत द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण किशोरी बालिकाओं को दिया गया। इसके साथ ही “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना अन्तर्गत रैली निकाली गई। इस दौरान शाला प्रधानाध्यापिका नीना भारद्वाज व शाला स्टाफ महिला सुरक्षा सलाह केन्द्र से संगीता पुरोहित व साथिन उर्मिला साध उपस्थित रही।