Movie prime

Kolayat Mela : दत्तात्रेय भगवन को स्नान, धूणे चेतन, एमएलए भाटी-व्यास ने लिया जायजा

 
राहुल हर्ष RNE Kolayat. कपिल मुनि के दर्शन करने और कपिल सरोवर में डुबकी लगाने के लिए कोलायत मेले में जहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती जा रही है वहीं साधु-संतों का भी जमावड़ा बढ़ रहा है। मेले में श्रीमहंत घोषित करने की परंपरा का निर्वाह हुआ। साधु-संतों ने मिलकर अनिल पुरी महाराज को मेले का श्री महंत घोषित किया। उनका फूल मालाओं से स्वागत हुआ। Kolayat Mela : दत्तात्रेय भगवन को स्नान, धूणे चेतन, एमएलए भाटी-व्यास ने लिया जायजा Kolayat Mela : दत्तात्रेय भगवन को स्नान, धूणे चेतन, एमएलए भाटी-व्यास ने लिया जायजा इसके बाद अपने आराध्य दतात्रेय भगवान को कपिल सरोवर में स्नान कराया। अनिल पूरी ने बताया कि पूर्णिमा के अवसर पर साधु संतो द्वारा भगवान कपिल मुनि (मामा) के रोटे का चूरमा बनाकर चढ़ाया जाएगा। बाद में प्रसाद वितरण किया जाएगा। Kolayat Mela : दत्तात्रेय भगवन को स्नान, धूणे चेतन, एमएलए भाटी-व्यास ने लिया जायजा Kolayat Mela : दत्तात्रेय भगवन को स्नान, धूणे चेतन, एमएलए भाटी-व्यास ने लिया जायजा सांस्कृतिक कार्यक्रम से लगेगा चार चाँद मेले कि पूर्व संध्या राजस्व तहसील प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमे कलाकारों द्वारा राजस्थानी लोक गायन, चरी, भवई, घुटना चकरी, राजस्थान लोक नृत्य, मांड गायन, घूमर, पंजाबी भगड़ा, कालबेलिया, मयूर नृत्य, फूलों कि होली नृत्य चरकुला लोक नृत्य आदि पर प्रस्तुति दी गई। Kolayat Mela : दत्तात्रेय भगवन को स्नान, धूणे चेतन, एमएलए भाटी-व्यास ने लिया जायजा गुरुवार को मेलास्थल पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में दर्शक, श्रोता जुटे। पूर्णिमा के अवसर पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। Kolayat Mela : दत्तात्रेय भगवन को स्नान, धूणे चेतन, एमएलए भाटी-व्यास ने लिया जायजा कल सुबह कार्तिक पूर्णिमा स्नान : कार्तिक पूर्णिमा का मेला शुक्रवार को परवान पर रहेगा। अलसुबह ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालु पूर्णिमा का स्नान करेंगे। पूर्व प्रधान जयवीरसिंह भाटी ने बताया कि शाम को कपिल सरोवर पर काशी से आए पंडितो द्वारा वैदिक मंत्रो के बीच महाआरती होगी। Kolayat Mela : दत्तात्रेय भगवन को स्नान, धूणे चेतन, एमएलए भाटी-व्यास ने लिया जायजा सरोवर में स्नान के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाटों के पास नेट लगवाई गई है। इसके साथ ही प्रत्येक घाट पर पुलिस और सुरक्षाकर्मी तैनात किया है। सरोवर के बीच में नियमित तौर पर नावों से पेट्रोलिंग हो रही है। Kolayat Mela : दत्तात्रेय भगवन को स्नान, धूणे चेतन, एमएलए भाटी-व्यास ने लिया जायजा Kolayat Mela : दत्तात्रेय भगवन को स्नान, धूणे चेतन, एमएलए भाटी-व्यास ने लिया जायजा 31 लाख दीपों से झिलमिलायेगा कपिल सरोवर : कोलायत विधायक अंशुमानसिंह भाटी लगातार मेले की व्यवस्थाओं पर नजर रखे हैं। लगभग एक महीने से चल रही उनकी देखरेख का नतीजा है कि इस बार मेले में बहुत ही खास इंतजाम हुए है। Kolayat Mela : दत्तात्रेय भगवन को स्नान, धूणे चेतन, एमएलए भाटी-व्यास ने लिया जायजा विधायक भाटी ने बताया कि शुक्रवार को पूर्णिमा की शाम कपिल सरोवर में 31 लाख दीपक झिलमिलायंगे। इसके लिए अलग-अलग घाटों की ज़िम्मेदारी अलग-अलग ग्राम पंचायतों को दी गई है। Kolayat Mela : दत्तात्रेय भगवन को स्नान, धूणे चेतन, एमएलए भाटी-व्यास ने लिया जायजा   Kolayat Mela : दत्तात्रेय भगवन को स्नान, धूणे चेतन, एमएलए भाटी-व्यास ने लिया जायजा विधायक भाटी, व्यास ने लिया जायजा : कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी व बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने गुरुवार को कोलायत में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का जायजा लिया। दोनों विधायकों ने कपिल सरोवर सहित समूचे मंदिर क्षेत्र का अवलोकन किया। वाहनों की पार्किंग, लोगों के ठहराव, भोजन, पेयजल, चिकित्सकों की नियुक्ति, पुलिस बल तैनाती, सरोवर में सुरक्षा मापदंडों की पालना सहित विभिन्न बिंदुओं के बारे में जाना। Kolayat Mela : दत्तात्रेय भगवन को स्नान, धूणे चेतन, एमएलए भाटी-व्यास ने लिया जायजा Kolayat Mela : दत्तात्रेय भगवन को स्नान, धूणे चेतन, एमएलए भाटी-व्यास ने लिया जायजा इस दौरान उपखंड अधिकारी राजेश नायक, तहसीलदार पूनम कवर, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. सुनील जैन, सीडीपीओ राजेश बीका, पूर्व सरपंच रामकिशन आचार्य, पूर्व प्रधान जयवीर सिंह भाटी, राजेश चूरा, अमित व्यास सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी साथ रहे। Kolayat Mela : दत्तात्रेय भगवन को स्नान, धूणे चेतन, एमएलए भाटी-व्यास ने लिया जायजा Kolayat Mela : दत्तात्रेय भगवन को स्नान, धूणे चेतन, एमएलए भाटी-व्यास ने लिया जायजा सरपंच एसोसिएशन चेयरमेन जयसिंह भाटी, मंगेज सिंह, सियाणा सरपंच मनोहर सिंह, युद्धवीर सिंह, बलदेव गहलोत, राजपाल सिंह, भोजराज प्रजापत, जेठू सिंह राठौड़ आदि मौजूद थे। Kolayat Mela : दत्तात्रेय भगवन को स्नान, धूणे चेतन, एमएलए भाटी-व्यास ने लिया जायजा