Skip to main content

Kolayat : गर्ल्स स्कूल में म्यूजिकल चेयर कंपीटीशन, खास व्याख्यान, विजेता पुरस्कृत

RNE Kolayat.

कोलायत गर्ल्स सीनियर सैकंडरी स्कूल में छठी से आठवीं तक की छात्राओं के लिए कुछ खास प्रतियोगिताएं रखी गई। मनोरंजनात्मक तरीके के खेलों में जहां विजेताओं को पुरस्कृत किया गया वहीं खेल-खेल में किशोरियों को उनके अधिकार, कर्तव्य और विकास की संभावनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

दरअसल राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला अधिकारिता विभाग की ओर से गर्ल्स स्कूल में म्यूजिकल चेयर जैसे खेल हुए। इस मौके पर विभगा की ओर से महिला सुपरवाइजर विमलादेवी, विजयलक्ष्मी पुरोहित, संगीता देवी ने बालिकाओं को उनके अधिकार, जीवनशैली और सरकार की ओर से उनके लिए किये जा रहे इंतजामों की जानकारी दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्य नीना भारद्वाज ने भी बालिकाओं को अपने सपने चुनने और उत्साह के साथ उन्हें पूरा करने की नसीहत दी।

ये विजेता रही:

कक्षा छठी से आठवीं तक की किशोरियों के लिये हुई म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में सातवीं की सुमन प्रथम, किरण द्वितीय एवं शैलजा तृतीय रही। छठी की ललिता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ व्याख्यान में ये विजेता:

इस मौके पर 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं के लिए व्याख्यान प्रतियोगिता रखी गई जिसका शीर्षक था ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’। इसमें 11वीं की दीपा पंवार प्रथम, माया द्वितीय, संध्या रामावत तृतीय रही। महा रांकावत को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।