
जैन विश्व भारती की लंदन इकाई के सदस्यों से भी मिले कानून मंत्री मेघवाल, जैन दर्शन पर सार्थक बातचीत की कानून मंत्री ने
RNE Network.
लंदन की सरकारी यात्रा पर गये देश के कानून एवं विधि मंत्री व बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने अपनी यात्रा के दौरान जैन विश्व भारती की लंदन इकाई के सदस्यों से आत्मीय भेंट व संवाद किया।
केंद्रीय कानून मंत्री के निर्वाचन क्षेत्र बीकानेर में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग रहते है और जैन विश्व भारती के कार्यक्रम भी चलते है। जिनसे कानून मंत्री मेघवाल का सक्रिय व जीवंत जुड़ाव है।
अहिंसा, आत्मानुशासन, नैतिक मूल्यों व अणुव्रत जैसे सिद्धांतो के वैश्विक प्रचार में समर्पित जैन विश्व भारती के प्रवासी सदस्यों द्वारा किये जा रहे कार्यो की उन्होंने संवाद के दौरान सराहना की। कानून मंत्री मेघवाल ने कहा कि आध्यात्मिक दर्शन के द्वारा भी जैन दर्शन आज विश्व शांति व संतुलन का संदेश दे रहा है। जैन परंपरा का यह योगदान वैश्विक कल्याण के प्रयासों को मजबूती देने वाला है।