Skip to main content

Ajmer Sex Scandal : 100 छात्राओं की नग्न तस्वीरें बना गैंगरेप किया, 06 ने शर्म से जान दी, 06 दोषियों को उम्रकैद

  • 32 साल बाद 6 को उम्रकैद, 5-5 लाख जुर्माना
  • 100 छात्राओं के साथ गैंगरेप किया था
  • छात्राओं की नग्न तस्वीरें लेकर किया था ब्लेकमैल

RNE Network, Ajmer.

अजमेर में वर्ष 1992 में हुए देश के सबसे बड़े सैक्स स्कैंडल के 32 साल बाद आज कोर्ट ने इस मामले के छह दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जिला कोर्ट ने इसके साथ ही 5-5 लाख का जुर्माना भी लगाया है।

जिन छह को सजा सुनाई गई उनमें नफीस चिश्ती, नसीम उर्फ टार्जन, सलीम चिश्ती, इकबाल भाटी, सोहिल गणी, सैयद जमीर हुसैन शामिल है। सजा सुनाते वक्त सभी 6 आरोपी कोर्ट में मौजूद थे।

18 आरोपी थे, जानिए किसके साथ क्या हुआ : 

दरअसल अजमेर ब्लैकमेल गैंगरेप कांड में कुल 18 आरोपी थे। इनमें से 04 सजा भुगत चुके हैं और 4 को हाईकोर्ट दोष मुक्त कर चुका है। एक ने सुसाइड कर लिया। लड़के से कुकर्म के दो आरोपियों में एक सजा भुगत चुका है और एक पर केस चल रहा है। एक आरोपी अब भी फरार है।

ये छह सालों से जेल में : 

काेर्ट ने जिन 6 दोषियों को सजा सुनाई, उनमें से सलीम चिश्ती 8 साल, नसीम उर्फ टारजन साढ़े 3 साल, नफीस चिश्ती पौने 8 साल, सोहेल गनी डेढ़ साल, इकबाल भाटी साढ़े 3 साल की सजा काट चुका है। जमीर हुसैन जमानत पर था। इकबाल भाटी बीमार है जिसे दिल्ली से एंबुलेंस में लाया गया। इसके लिए पैरोल मांगी गई थी, जो खारिज कर दी है। अब अजमेर के जवाहर लाल नेहरू हॉस्पिटल में इकबाल का इलाज होगा।

6 लड़कियों ने शर्म से सुसाइड कर लिया : 

दरअसल आरोपियों ने लकड़ियों के नग्न फोटो लिए और उसी के आधार पर ब्लैकमेल कर उनके साथ गैंगरेप किया। उस वक्त रील वाले कैमरे होते थे। रील डेवलप करने के लिए जिस लैब में दी थी, नंगी तस्वीरें देख उस लैब के कर्मचारियों की नीयत बिगड़ गई थी। उनके माध्यम से लड़कियों की न्यूड फोटो पूरे शहर में सर्कुलेट होने लगी। ये फोटो, जिसके भी हाथ में लगी, उसने लड़कियों को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस कारण कॉलेज की 6 लड़कियों ने सुसाइड कर लिया।