सुबह हल्की ठंडी, हवा नहीं, आसमान साफ
Nov 4, 2024, 09:34 IST
- बीकानेर आज शुष्क ही रहेगा
- राज्य में दिन का पारा 35 पार
राज्य में दिन का पारा 35 तक: प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान भले ही 35 पार हो मगर रात का पारा लगातार कम हो रहा है। जिससे हल्की सर्दी का भी अहसास शुरू हो गया है। रविवार को 17 शहरों में अधिकतम तापमान 35 से अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 38 डिग्री रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 11.8 रहा। मौसम विभाग के अनुसार 19 शहरों में न्यूनतम तापमान कल 20 डिग्री से कम दर्ज हुआ।
बीकानेर आज भी शुष्क रहेगा: मौसम विभाग के अनुसार आज भी बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा। दिन में तापमान अधिक तो रात में कम रहेगा। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 36.6 व न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज हुआ।

