
Lisa Nandy On Kohinoor : भारत के साथ साझा किया जा सकता है ‘ कोहिनूर ‘, भारत यात्रा पर आईं ब्रिटेन की संस्कृति मंत्री का बड़ा बयान
RNE Network.
ब्रिटेन की संस्कृति, मीडिया और खेल मंत्री लिसा नंदी ने कहा है कि कोहिनूर हीरे को भारत के साथ साझा किया जा सकता है। उनका देश भारत के साथ सांस्कृतिक धरोहरों तक साझा पहुंच पर गम्भीरता से विचार कर रहा है।
उन्होंने यह बयान कोहिनूर को लौटाने संबंधी भारत की मांग के बारे में किये गए एक सवाल के जवाब में दिया। नंदी ने बताया कि इस विषय पर दोनों देशों के बीच लंबे समय से संवाद जारी है।
इसका उद्देश्य ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों तक दोनों देशों के लोगों की पहुंच को आसान बनाना है। लिसा नंदी इन दिनों भारत यात्रा पर आई हुई है।