लालकृष्ण आडवाणी की हालत में सुधार हो रहा, दिल्ली एम्स में भर्ती है आडवाणी
Dec 16, 2024, 10:50 IST
RNE Network भाजपा के वरिष्ठ नेता व भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को लेकर राहत की खबर आई है। उनके स्वास्थ्य में सुधार होने की जानकारी दी गई है।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार लालकृष्ण आडवाणी की हालत में सुधार है। उन्हें तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया था। वह उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित है। उन्हें जून और अगस्त में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।




