Skip to main content

Loksabha Election Delhi : राजस्थान के दिग्गज भाजपा-कांग्रेस नेता लगा रहे पूरी ताकत

RNE Political Desk.

राजस्थान में लोकसभा के पहले और दूसरे चरण में ही मतदान हो गया तो यहां के भाजपा व कांग्रेस के नेता फ्री हो गये। अब दोनों दलों के केंद्रीय नेतृत्त्व ने इन नेताओं की ड्यूटी दूसरे राज्यों में चुनाव के लिए लगाई है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तो देश के उन राज्यों में घूम रहे हैं जहां प्रवासी राजस्थानी है। वे बंगाल, झारखंड, आंध्रा, तेलंगाना आदि के दौरे कर चुके। अब दिल्ली में जुटे हैं।

कांग्रेस महासचिव व राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पार्टी के स्टार प्रचारक के नाते मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, केरल, यूपी आदि राज्यों का दौरा कर चुके मगर अब दिल्ली की उत्तर पूर्वी सीट संभाली हुई है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व कांग्रेस नेता सी पी जोशी अपना चुनाव लड़ने के बाद दिल्ली की चांदनी चौक सीट पर डेरा डाला है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत अमेठी में जमे हुए हैं। भाजपा के राजेन्द्र राठौड़, मंत्री सुमित गोदारा अलग अलग राज्यों में है। केंद्रीय मंत्री और बीकानेर से अपना चुनाव पूरा कर चुके अर्जुनराम मेघवाल पहले बंगाल में सक्रिय हुए और अब दिल्ली में भी ताबड़तोड़ भाजपा का प्रचार कर रहे हैं।

राज्य के डिप्टी सीएम दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा भी दिल्ली में पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं। भाजपा व कांग्रेस के अधिक नेता दिल्ली की सीटों पर है और अपने समर्थकों के साथ यहां प्रचार कर रहे हैं। दिल्ली राज्य के दोनों पार्टियों के नेताओं को अधिक रास आ रहा है।