Skip to main content

पेपरलीक के मसले पर दिलावर बोले: अभी कई मगरमच्छ फंसेंगे

  • शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने बीकानेर में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

आरएनई, बीकानेर।

शिक्षामंत्री मदन दिलावर प्रदेश में जहां भी जाते हैं स्कूलों में जाकर वहां के हालात देखते हैं। शुक्रवार को बीकानेर में भी उन्होंने ऐसा ही किया। वे शहर और इससे सटते गांव के कुछ स्कूलों में अचानक पहुंच गए। शहर में जस्सूसरगेट इलाका और पुरानी डाइट स्कूल गए। वहां के हालात देख अधिकारियों केा फटकार लगाई। इनमें से एक स्कूल के आगे खुले मैनहॉल, अंदर गंदगी और क्लासरूम से लेकर टायलेट में बुरे हालात थे।औचक निरीक्षण के बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में भी दिलावर ने ये हालात बताये। यहां बात करते हुए उन्होंने इसके लिए पूर्व शिक्षामंत्री डा.बी.डी.कल्ला पर भी हमला बोला। कहा, मुझे नहीं लगता कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कभी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया है। उनके घर के पास स्कूल के हालात ऐसे हैं। दिलावर ने दावा किया, स्कूलों के हालात सुधारने में जुटे हैं। जल्द तस्वीर बदलेगी। एक सवाल के जवाब में दिलावर ने कहा, नई शिक्षा नीति को लागू करने पर भी तेजी से काम कर रहे हैं।पेपरलीक में ‘मगरमच्छों’ पर निशाना:
पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिलावर ने जहां सरकार की उपलब्धियां बताई वहीं पेपरलीक-नकल के मसलों का जिक्र होने पर कहा, इस पर बड़ी तेजी से कार्रवाई हो रही है। हमारी सरकार ने जहा, वह किया। केन्द्र की मोदीजी की नेतृत्व वाली सरकार और प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व को मिलाकर डबल इंजन सरकार है। हम जो कहते हैं, वह करते हैं। पेपरलीक मामले में एसआईटी बनाई। तेजी से काम हुआ। बड़ी तादाद में लोग पकड़ में आए हैं। जेल भेज रहे हैं। अब भी जो लोग पकड़ में आये हैं उनके पीछे मगरमच्छ बचे हुए हैं। इन मगरमच्छों को भी पकड़ेंगे।पेट्रोल-डीजल के रेट कम होना बड़ी उपलब्धि:
दिलावर ने कहा, कांग्रेस ने कभी वैट कम नहीं किया भजनलाल सरकार ने राजस्थान में वैट घटाकर पेट्रोल-डीजल के दाम कर दिये। केन्द्र ने भी रेट घटाये। ऐसे में प्रदेश को इनकी दरों में बड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही एक बड़ा निर्णय यह हुआ है कि पूरे प्रदेश में एक समान रेट करने की कोशिश की गई है। पहले बॉर्डर एरिया में पेट्रोल-डीजल के रेट ज्यादा होते थे। ऐसे में यहां के लोग दूसरे प्रदेशों में जाकर खरीद करते थे। सरकार ने इससे पहले गैस सिलेंडर की रेट घटाने का वादा किया और 450 रूपए में सिलैंडर उपलब्ध करवाया।अभी तबादले नहीं, अकबर महान नहीं:
शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने एक बार फिर कहा कि टीचर्स के तबादलों पर अभी कोई बात नहीं होगी। बच्चों की परीक्षा चल रही है। परीक्षाओं के कारण से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। इसलिये अभी तबादले नहीं होंगे। पाठ्यक्रम में बदलाव के सवाल पर मदन दिलावर बोले, पाठ्यक्रम में सही तथ्य ही बताये जाएंगे। अकबर महान नहीं है। उसे पाठ्यक्रम में भी महान नहीं बताया जाएगा।