Movie prime

शतरंज खेल को शहरों से गांव-गांव तक पहुंचाएंगे : महावीर रांका

 
आरएनई, बीकानेर। ऑल इंडिया चैस फैडरेशन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बार बीकानेर आये यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका का शतरंज खिलाडिय़ों सहित सैकड़ों लोगों ने जोशभरा स्वागत किया। रेलवे स्टेशन से लेकर सर्किट हाउस के समीप स्थित कार्यालय तक उनके समर्थक ढोल-ताशों के साथ नारे लगाते हुए ले गए। शतरंज खेल को शहरों से गांव-गांव तक पहुंचाएंगे : महावीर रांका इस मौके पर रांका ने कहा कि इस नए दायित्व के साथ ही ऑल इंडिया चैस फैडरेशन के उद्देश्य भारत सरकार के 'मिशन खेलो इंडिया' में शतरंज के खेल को शामिल करना, स्कूल एवं गांव-गांव तक इस दिमागी खेल को विकसित करना है। शतरंज खेल को शहरों से गांव-गांव तक पहुंचाएंगे : महावीर रांका राजस्थान ने बनाया रिकॉर्ड : रांका ने बताया कि यह गर्व का विषय है कि राजस्थान में स्कूली खेलों में शतरंज को शामिल किये जाने के बाद 19 नवम्बर 2022 को एक विश्व रिकॉर्ड बना जिसमें स्कूलों के 38 लाख बच्चों ने एक दिन में शतरंज खेल कर इतिहास बनाया। यूनेस्कों की विश्वस्तरीय संस्था ने इसे एक शैक्षणिक खेल के रूप में लागू करने की स्वीकृति प्रदान की है। शतरंज खेल को शहरों से गांव-गांव तक पहुंचाएंगे : महावीर रांका 'खेलो राजस्थान' योजना में शतरंज को शामिल करवाएंगे : रांका ने कहा,राजस्थान सरकार के द्वारा खेलो इंडिया की तर्ज पर खेलो राजस्थान के खेल शुरू किये जाने की योजना है। इसमें भी शतरंज को शामिल करवाया जाएगा। विद्यार्थियों द्वारा आत्महत्या किये जाने की प्रवृति को रोकने में भी शतरंज का खेल सफल साबित हो रहा है इससे मानसिक विकास में वृद्धि की जा सकेगी। जिन बच्चों को मोबाईल चलाने की आदत हो चुकी है उनको भी इस खेल में रूचि से इस आदत से निजात दिलाई जा सकती है। शतरंज खेल को शहरों से गांव-गांव तक पहुंचाएंगे : महावीर रांका भाजपा के पवन महनोत, रमेश भाटी ने बताया कि लालजी गुरु, चंद्रेश हर्ष, गणेशमल बोथरा, जेठमल सेठिया, हनुमानमल रांका, चैनरूप महनोत, वीरेन्द्र बडेर, गजानन्द अग्रवाल, चिमनलाल अग्रवाल, चंदनसिंह भाटी, शंकरसिंह राजपुरोहित, सुभाष गोयल, ओम राजपुरोहित, युधिष्ठर सिंह भाटी, भगवान सिंह मेड़तिया, बलवीर सिंह भाटी, धर्मचंद सामसुखा, मोहनलाल कच्छावा, हंसराज डागा, पूनमचंद चौरडिय़ा, राजेन्द्र राजपुरोहित, विजय मालू, सुशील पारख, महावीर चौरडिय़ा, दिलीप बांठिया, मनीष पुरोहित, विक्की चढ्ढा, विनोद मोदी, लक्ष्मण गहलोत, डॉ. पीएस वोहरा सहित सैकड़ों लोग स्वागत करने वालों में शामिल रहे। शतरंज खेल को शहरों से गांव-गांव तक पहुंचाएंगे : महावीर रांका इन संस्थाओं ने किया अभिनंदन : शतरंज खेल को शहरों से गांव-गांव तक पहुंचाएंगे : महावीर रांका आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान, श्री मस्त मंडल सेवा संस्थान, वैष्णव ब्राह्मण नवयुवक मंडल, न्यू तरुण मंडल, जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन, जैन यूथ क्लब, भारत कृषक समाज संस्थान, बीकानेर शतरंज संघ, सॉफ्टबॉल संघ, बीकानेर स्कैटिंग संघ, उदासर फ्रेंड्स क्लब, श्रीराम सेवा संघ के प्रतिनिधियों ने महावीर रांका का अभिनन्दन किया। शतरंज खेल को शहरों से गांव-गांव तक पहुंचाएंगे : महावीर रांका शतरंज खेल को शहरों से गांव-गांव तक पहुंचाएंगे : महावीर रांका

FROM AROUND THE WEB