Skip to main content

पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा के कई बड़े नेता भी लेंगे शपथ ग्रहण समारोह में भाग

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

ओडिसा व आंध्रप्रदेश में आज नई राज्य सरकारों का गठन हो जायेगा। ओडिसा के चुनाव में इस बार भाजपा को बहुमत मिला है तो आंध्रा में टीडीपी को पूर्ण बहुमत मिला है। भाजपा ने ओडिसा में क्षेत्रीय दल बीजेडी को हराया है तो आंध्रा में नायडू ने जगन रेड्डी को शिकस्त दी है।

भाजपा विधायक दल ने मोहन चरण मांझी को नेता चुना है, जो आज सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ केवी सिंह देव व प्रवति परिदा उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा के कई बड़े नेता भी भाग लेंगे। टीडीपी सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू भी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनको विधायक दल का नेता चुना गया था।