
बद्रीनाथ में भगवान विष्णु से जुड़ी कई कलाकृतियां बनेगी, चार धाम में से एक धाम बद्रीनाथ है और यहां बड़ी संख्या में भक्त आते है
RNE Network.
उत्तराखंड के चार धाम की यात्रा पर हर वर्ष देश भर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते है। गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ व केदारनाथ धाम के कपाट सर्दी में बर्फबारी के कारण बंद हो जाते है। ये धाम पहाड़ों पर स्थित है। गर्मियों में इनके कपाट वापस खुलते है। जो अभी खुले हुए है।
बद्रीनाथ धाम परिसर में भगवान विष्णु से जुड़ी कलाकृतियां बनेगी। उत्तराखंड कैबिनेट ने कल इससे जुड़े चार प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इनमें बद्रीनाथ झील के किनारे शेषनेत्र कमल दीवार, आगमन स्थल पर सुदर्शन चक्र, उसी स्थान पर सुदर्शन चौक व बद्रीनारायण चौक पर पेड़ – नदी की मूर्ति शामिल है।