
भिवानी-रेवाड़ी रेलखंड पर कई ट्रेनों का रद्दीकरण एवं मार्ग परिवर्तन, जानें नया शेड्यूल
RNE Bikaner.
बीकानेर मण्डल पर रेवाडी-हिसार रेलखंड के मनहेरू एवं भिवानी जं. स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से):
1. गाडी संख्या 54787, भिवानी-रेवाडी रेलसेवा दिनांक 22.04.25 से 11.05.25 तक (20 ट्रिप) रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 54788, रेवाडी- भिवानी रेलसेवा दिनांक 22.04.25 से 07.05.25 तक (16 ट्रिप) रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 14715, हिसार-जयपुर रेलसेवा दिनांक 22.04.25 से 07.05.25 तक (16 ट्रिप) रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 59632, हिसार-रेवाडी रेलसेवा दिनांक 21.04.25 से 10.05.25 तक (20 ट्रिप) रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 59631, रेवाडी- हिसार रेलसेवा दिनांक 22.04.25 से 11.05.25 तक (20 ट्रिप) रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 14705, भिवानी-ढेहर का बालाजी रेलसेवा दिनांक 28.04.25 से 08.05.25 तक (11 ट्रिप) रद्द रहेगी।
7. गाडी संख्या 14706, ढेहर का बालाजी- भिवानी रेलसेवा दिनांक 28.04.25 से 08.05.25 तक (11 ट्रिप) रद्द रहेगी।
8. गाडी संख्या 14117, प्रयागराज जं.-भिवानी रेलसेवा दिनांक 01.05.25 से 07.05.25 तक (07 ट्रिप) रद्द रहेगी।
9. गाडी संख्या 14118, भिवानी-प्रयागराज जं. रेलसेवा दिनांक 30.04.25 से 06.05.25 तक (07 ट्रिप) रद्द रहेगी।
10. गाडी संख्या 14795, भिवानी-कालका रेलसेवा दिनांक 01.05..25 से 07.05.25 तक (07 ट्रिप) रद्द रहेगी।
11. गाडी संख्या 14796, कालका- भिवानी रेलसेवा दिनांक 01.05..25 से 07.05.25 तक (07 ट्रिप) रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से):
1. गाडी संख्या 09733, जयपुर-भिवानी रेलसेवा जो दिनांक 22.04.25 से 07.05.25 तक (16 ट्रिप) जयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा रेवाडी तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा रेवाडी-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 09734, भिवानी-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 22.04.25 से 07.05.25 तक (16 ट्रिप) भिवानी के स्थान पर रेवाडी से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी-रेवाडी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 14730, फाजिल्का-रेवाडी रेलसेवा जो दिनांक 22.04.25 से 07.05.25 तक (16 ट्रिप) फाजिल्का से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा भिवानी तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी-रेवाडी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 54782, रेवाडी-बठिण्डा रेलसेवा जो दिनांक 22.04.25 से 11.05.25 तक (20 ट्रिप) रेवाडी के स्थान पर भिवानी से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा रेवाडी-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 54005, दिल्ली-भिवानी रेलसेवा जो दिनांक 22.04.25 से 11.05.25 तक (20 ट्रिप) दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा भिवानी सिटी तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी सिटी-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 54016, भिवानी-रोहतक रेलसेवा जो दिनांक 22.04.25 से 11.05.25 तक (20 ट्रिप) भिवानी के स्थान पर भिवानी सिटी से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी-भिवानी सिटी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
7. गाडी संख्या 54013, रोहतक-भिवानी रेलसेवा जो दिनांक 22.04.25 से 07.05.25 तक (16 ट्रिप) रोहतक से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा भिवानी सिटी तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी सिटी-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
8. गाडी संख्या 54018, भिवानी-रोहतक रेलसेवा जो दिनांक 22.04.25 से 07.05.25 तक (16 ट्रिप) भिवानी के स्थान पर भिवानी सिटी से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी-भिवानी सिटी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

9. गाडी संख्या 54015, रोहतक-भिवानी रेलसेवा जो दिनांक 21.04.25 से 10.05.25 तक (20 ट्रिप) रोहतक से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा भिवानी सिटी तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी सिटी-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
10. गाडी संख्या 54014, भिवानी-रोहतक रेलसेवा जो दिनांक 22.04.25 से 11.05.25 तक (20 ट्रिप) भिवानी के स्थान पर भिवानी सिटी से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी-भिवानी सिटी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
11. गाडी संख्या 14738, तिलकब्रिज-भिवानी रेलसेवा जो दिनांक 21.04.25 से 07.05.25 तक (17 ट्रिप) तिलकब्रिज से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा भिवानी सिटी तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी सिटी-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
12. गाडी संख्या 14737, भिवानी-तिलकब्रिज रेलसेवा जो दिनांक 22.04.25 से 08.05.25 तक (17 ट्रिप) भिवानी के स्थान पर भिवानी सिटी से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी-भिवानी सिटी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
13. गाडी संख्या 54634, लुधियाना-भिवानी रेलसेवा जो दिनांक 22.04.25 से 07.05.25 तक (16 ट्रिप) लुधियाना से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा हिसार तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
14. गाडी संख्या 54631, भिवानी-लुधियाना रेलसेवा जो दिनांक 22.04.25 से 07.05.25 तक (16 ट्रिप) भिवानी के स्थान पर हिसार से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
15. गाडी संख्या 14734, जयपुर-बठिण्डा रेलसेवा जो दिनांक 22.04.25 से 07.05.25 तक (16 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर हिसार से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
16. गाडी संख्या 14117, प्रयागराज-भिवानी रेलसेवा जो दिनांक 21.04.25 से 30.04.25 (09 ट्रिप) एवं 08.05.25 से 11.05.25 तक (04 ट्रिप) प्रयागराज से प्रस्थान करेगी वह भिवानी सिटी तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी सिटी-भिवानी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से):
1 गाडी संख्या 14029, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 22.04.25 से 07.05.25 तक (16 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग हिसार-भिवानी बाईपास-रोहतक-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी सिटी, रोहतक व झज्जर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
2 गाडी संख्या 14030, मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 22.04.25 से 07.05.25 तक (16 ट्रिप) मेरठ कैंट से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रोहतक-भिवानी बाईपास-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा झज्जर, रोहतक व भिवानी सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
3 गाडी संख्या 19415, अहमदाबाद-श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा रेलसेवा जो दिनांक 27.04.25 व 04.05.25 को (02 ट्रिप) अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रोहतक-भिवानी बाईपास-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा झज्जर, रोहतक व भिवानी सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
4 गाडी संख्या 12555, गोरखपुर-बठिण्डा रेलसेवा जो दिनांक 21.04.25 से 10.05.25 तक (20 ट्रिप) गोरखपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रोहतक-भिवानी बाईपास-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव करेगी।
5 गाडी संख्या 12556, बठिण्डा-गोरखपुर रेलसेवा जो दिनांक 22.04.25 से 11.05.25 तक (20 ट्रिप) बठिण्डा से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग हिसार- भिवानी बाईपास-रोहतक होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव करेगी।
6 गाडी संख्या 14717, बीकानेर-हरिद्वार रेलसेवा जो दिनांक 21.04.25, 23.04.25, 25.04.25, 28.04.25, 30.04.25, 02.05.25, 05.05.25, 07.05.25 व 09.05.25 को (09 ट्रिप) बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग हिसार-भिवानी बाईपास-रोहतक होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव करेगी।
7 गाडी संख्या 14718, हरिद्वार- बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 22.04.25, 24.04.25, 26.04.25, 29.04.25, 01.05.25, 03.05.25, 06.05.25, 08.05.25 व 10.05.25 को (09 ट्रिप) हरिद्वार से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रोहतक- भिवानी बाईपास-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव करेगी।
8 गाडी संख्या 12983, अजमेर-चंडीगढ रेलसेवा जो दिनांक 02.05.25, 04.05.25 व 06.05.25 को (03 ट्रिप) अजमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-झज्जर-रोहतक होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा झज्जर स्टेशन पर ठहराव करेगी।
9 गाडी संख्या 12984, चंडीगढ- अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 03.05.25, 05.05.25 व 07.05.25 को (03 ट्रिप) चंडीगढ से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रोहतक- झज्जर-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा झज्जर स्टेशन पर ठहराव करेगी।